Sports

Tokyo Paralympics: रजत जीतने के बाद भावुक हुए निशाद, कहा- मां ने बनाया खिलाड़ी उन्हीं के गले में डालूंगा पदक

हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:18 PM IST

सार

टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले निशाद कुमार ने कहा कि मां ने उन्हें खिलाड़ी  बनाया और उन्ही के गले में पदक डालूंगा। निशाद ने 29 अगस्त को पैरालंपिक में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल जीता था। 

टोक्यो पैरालंपिक 2021 एथलीट निशाद कुमार
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

निशाद बमुश्किल अपनी भावनाओं पर काबू रख पा रहे थे। रजत जीतने के बाद सबसे पहला धन्यवाद उन्होंने अपनी मां पुष्पा देवी को दिया। 2007 में घास काटने वाली मशीन से उनका हाथ कट गया था, लेकिन यह मां थीं जिन्होंने निशाद को कभी खेलने से नहीं रोका। निशाद टोक्यो से अमर उजाला से कहा कि यह पदक मां के गले में डाल देंगे। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जीता यह पदक उनको और सभी देशवासियों को समर्पित है। मां ने हाथ कटा होने के बावजूद कभी उन्हें अहसास नहीं होने दिया कि वह दिव्यांग हैं। वह उन्हें खेलने के लिए प्रेरित करती थीं। उनके मन से यह डर भी निकाल दिया था कि उन्हें खेलने से चोट लगेगी। वह मां की वजह से ही खिलाड़ी बनें।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: