Sports

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में तीन पदक पक्के, मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हारी प्रमोद-पलक की जोड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:25 PM IST

सार

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में कमाल करते हुए दो पदक जीते। मनीष ने जहां स्वर्ण पदक पर निशाना साधा वहीं सिंहराज ने रजत पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा बैडमिंटन में भारत के तीन पदक पक्के हो गए हैं। सुहास यतिराज, प्रमोद भगत के बाद कृष्णा नागर भी फाइनल में पहुंच गए। जबकि, बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।

ख़बर सुनें

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। वहीं, सिंहराज ने 216.7 अंके साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उससे पहले  प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। वहीं, कृष्णा नागर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। कुल मिलाकर भारत ने बैडमिंटन में तीन पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं, बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब  भारतीय जोड़ी 5 सितंबर को कांस्य पदक के लिए खेलेगी। 

टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज भारत के कई एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद होगी। बीते 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

बैडमिंटन: फाइनल में पहुंचे प्रमोद भगत

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। अब देखना होगा कि वह किस रंग का मेडल जीतते हैं। प्रमोद आज ही अपना फइनल मुकाबला खेलेंगे। 

मनोज सरकार हारे

बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में भारत के मनोज सरकार को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के खिलाड़ी डेनियल बेथेल ने 2-0 से मात दी। अब मनोज कांस्य पदक के लिए खेलेंगे। 

बैडमिंटन: फाइनल में पहंचे सुहास यतिराज 

भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है।

 

मनीष ने जीता स्वर्ण तो सिंहराज ने सिल्वर मेडल पर साथा निशाना

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया।

बैडमिंटन: कृष्णा नागर फाइनल में पहुंचे

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर पुरुष सिंगल्स की एसएच-6 स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने सेमीफाइनल में ब्रिटेन के खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराया। इस जीत के साथ कृष्णा नागर ने अपना पदक पक्का कर लिया है।

मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हारी प्रमोद पलक की जोड़ी

बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें इंडोनेशिया की जोड़ी ने 2-0 से मात दी। भारतीय जोड़ी को इस मुकाबले में 3-21 और 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब भारतीय जोड़ी कांस्य पदक के लिए खेलेगी। 

विस्तार

भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में कमाल कर दिया। मनीष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। वहीं, सिंहराज ने 216.7 अंके साथ सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। अब उनसे गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। उससे पहले  प्रमोद भगत पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने सेमीफाइनल में जापान के खिलाड़ी डी फुजिहारा को मात दी। प्रमोद ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जापानी खिलाड़ी को 21-11 और 21-16 से हराया। इस जीत के साथ प्रमोद का पदक पक्का हो गया है। वहीं, कृष्णा नागर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। कुल मिलाकर भारत ने बैडमिंटन में तीन पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं, बैडमिंटन की एसएल-3-एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब  भारतीय जोड़ी 5 सितंबर को कांस्य पदक के लिए खेलेगी। 

टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी अहम है। आज भारत के कई एथलीट शूटिंग, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों से पदक जीतने की उम्मीद होगी। बीते 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत पदक, अवनि लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी-3 एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक और तीरंदाज हरविंदर सिंह ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन का कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: