Sports

Tokyo Paralympics: आज इन खिलाड़ियों से रहेगी पदक की उम्मीद, जानें तीन सितंबर का शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:07 AM IST

सार

टोक्यो पैरालंपिक में शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल स्पर्धा में प्रवीण कुमार से गोल्ड की उम्मीद होगी। इसके अलावा और कई सारे इवेंट्स हैं, जिनमें अलग-अलग खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

ख़बर सुनें

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में गुरुवार को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल स्पर्धा के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में युक्रेन के ओलेक्सांद्रे चिरकोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि देश के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, पुरुषों के शॉटपुट के एफ35 स्पर्धा के फाइनल में अरविंद मलिक से पदक की उम्मीद थी लेकिन वह सातवें स्थान पर रहे। उधर, निशानेबाज राहुल जाखड़ 25 मीटर पिस्टल एसएच-1 मिक्स्ड स्पर्धा में पदक जीतने से चूक गए। इस तरह आज भी भारत की झोली में कोई पदक नहीं आया। वहीं, कल यानी शुक्रवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी64 फाइनल स्पर्धा में प्रवीण कुमार से गोल्ड की उम्मीद होगी। इसके अलावा कई सारे इवेंट्स हैं, जिनमें अलग-अलग खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कल का पूरा शेड्यूल…

 

निशानेबाजी

  • R7-पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 क्वालिफिकेशन- दीपक सैनी, सुबह 6:00 बजे 
  • R8-महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 क्वालिफिकेशन- अवनी लेखरा, सुबह 6:00 बजे
  • R8-महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सुबह फाइनल- अवनी लेखारा, सुबह 10:00 
  • R7-पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 स्थिति एसएच1 फाइनल- दीपक सैनी , सुबह 11:45 बजे

बैडमिंटन

  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप बी- तरुण ढिल्लों बनाम क्यूंग ह्वान शिन, सुबह 6:50 बजे
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप ए- सुहास यतिराज बनाम सुसांतो हैरी, सुबह 6:50 बजे
  • पुरुष एकल SL3 ग्रुप ए- मनोज सरकार बनाम एलेक्जेंडर चिरकोव, सुबह 7:30 बजे
  • मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 ग्रुप बी- प्रमोद भगत / पलक कोहली बनाम सिरीपोंग टीमरोम / निपाडा सेनसुपा, सुबह 8:10 बजे
  • पुरुष एकल एसएच 6 ग्रुप बी- कृष्णा नगर बनाम विटोर गोंकाल्वेस तवारेस, सुबह 11:50 
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप ए- सुहास यतिराज बनाम लुकास मजूर , दोपहर 1:10 बजे
  • पुरुष एकल SL4 ग्रुप बी- तरुण ढिल्लों बनाम सेतियावान फ्रेडी, दोपहर 1:50 
  • महिला युगल SL3-SU5 ग्रुप बी- पलक कोहली / पारुल दलसुखभाई परमार बनाम लेनिग मोरिन / फॉस्टिन नोएल, शाम 5:30 बजे

तैराकी

  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 हीट 1- सुयश नारायण जाधव,सुबह 6:17 बजे
  • पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 हीट 2- निरंजन मुकुंदन,सुबह 6:20 बजे
  •  पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई S7 फ़ाइनल- सुयश नारायण जाधव और निरंजन मुकुंदन , दोपहर 2:28 बजे

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: