Sports

Tokyo Olympics: पुरुष हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:43 PM IST

सार

भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है।

ख़बर सुनें

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए। 

ऑस्ट्रेलिया से दूसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।
 
विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: