Sports

Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा से होगी गोल्ड की उम्मीद, अदिति-बजरंग पर भी पदक के लिए रहेंगी निगाहें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:02 AM IST

सार

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है जोकि भारत के एथलीटों के लिए आखिरी दिन है। आज भारत की तरफ से भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा, गोल्फर अदिति अशोक पदक जीतने के लिए अपनी  किस्मत आजमाएंगे। जबकि कुश्ती में बजरंग पुनिया से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद होगी। 

नीरज चोपड़ा
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का आज 16वां दिन है जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। भारत के भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा आज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। वह पुरुष जेवेलिन थ्रो के फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे। गोल्फ में भी भारत इतिहास रच सकता है। गोल्फर अदिति अशोक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं मौजूदा समय में वह दूसरे स्थान पर हैं। जबकि बजरंग पूनिया कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारतीय अभियान को समाप्त करना चाहेंगे। इससे पहले बीता 15वां दिन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। भारतीय महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन ने 4-3 से हराया। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: