Sports

Tokyo Olympics: धाविका दुती चंद से होगी पदक की उम्मीद, निशानेबाजी में एश्वर्य प्रताप-संजीव राजपूत पर निगाहें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:02 AM IST

सार

टोक्यो ओलंपिक के 11वें दिन दुती चंद, कमलप्रीत कौर, एश्वर्य प्रताप सिंह, संजीव राजपूत, फवाद मिर्जा, भारतीय महिला हॉकी टीम के अलावा कई अन्य एथलीट पदक के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में भारत की चुनौती पेश करेंगे। बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम  रोशन किया। 

दुती चंद
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक का आज 11 दिन जो कि भारतीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। धाविका दुती चंद आज पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी। डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर से पदक की उम्मीद रहेगी वह फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। निशानेबाजी में एश्वर्य प्रताप सिंह औ संजीव राजपूत पर निगाहें रहेंगी। वहीं, घुड़सवारी में फवाद मिर्जा एक्शन में होंगे। क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। बीता 10वां दिन भारत के नजरिए से शानदार रहा। शटलर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम  रोशन किया। जबकि चार दशक बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: