Sports

Tokyo Olympics: एम्मा मैककॉन ने तैराकी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, चार स्वर्ण समेत सात पदक जीत लहराया बुलंदी का झंडा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:27 AM IST

सार

ऑस्ट्रेलिया की तैराक एम्मा मैककॉन ने टोक्यो ओलंपिक में तैराकी स्पर्धा में सात पदक जीत कर इतिहास रच दिया। वह दुनिया की पहली महिला तैराक हैं जिन्होंने एक ही स्पर्धा में चार गोल्ड सहित सात मेडल जीते हैं। 

एम्मा मैककॉन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

ऑस्ट्रेलिया की महिला तैराक एम्मा मैककॉन ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाते हुए कई कीर्तमान स्थापित किए। उन्होंने खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक में तैराकी में चार स्वर्ण सहित कुल मिलाकर सात पदक जीते हैं। रविवार (1अगस्त) को उन्होंने 4×100 मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता। यह टोक्यो ओलंपिक में उनका चौथा गोल्ड मेडल था। एक महिला के तौर पर किसी एक गेम में सात पदक जीतने वाली वह दुनिया की पहली तैराक हैं। इसके अलावा ओलंपिक में वह दुनिया की दूसरी महिला हैं जिन्होंने सात पदक जीते हैं। उनसे पहले साल 1952 में रूस की जिमनास्ट मारिया गोरोखोव्स्काया ओलंपिक में सात पदक जीते थे। मैककॉन ने इस उपलब्धि के साथ मारिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

ब्रिस्बेन की रहने वाली 27 वर्षीया महिला तैराक एम्मा मैककॉन से पहले तीन पुरुष तैराकों ने ओलंपिक में इस तरह का करिश्मा किया था। जिनमें माइकल फेल्प्स, मार्क स्पिट्ज और मैट बियोन्डी शामिल हैं। इन तीनों तैराकों ने एक ही ओलंपिक में सात पदक जीते हैं। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: