Desh

Taslima Nasreen: सरोगेसी पर तसलीमा नसरीन के' रेडीमेड बच्चे' ट्वीट पर विवाद, प्रियंका चोपड़ा की ओर किया था इशारा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 22 Jan 2022 10:35 PM IST

सार

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया, जब वे सरोगेसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे हासिल करती हैं तो उन माताओं को कैसा लगता है?

ख़बर सुनें

सरोगेसी को लेकर चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन के एक ट्वीट ने विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल, शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी से एक बच्चे के मां-बाप बने हैं। सरोगेसी पर चल रही चर्चा के बीच लेखिका ने इसकी प्रक्रिया की आलोचना की और सरोगेसी से मातृत्व प्राप्त करने वाली माताओं की भावनाओं पर सवाल उठाया। हालांकि तसलीमा ने अपने ट्वीट में प्रियंका का  जिक्र नहीं किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लेखक की टिप्पणी की आलोचना की है।

गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव 
तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया, जब वे सरोगेसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे हासिल करती हैं तो उन माताओं को कैसा लगता है? क्या उनमें भी बच्चों के लिए वही भावनाएं होती हैं जो बच्चों को जन्म देने वाली माताओं में होती हैं? गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव है। अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी देखना चाहते हैं। अगर आपको बच्चे को पालने की बेहद ज्यादा जरूरत है, तो बेघर को गोद लें। बच्चों को आपके गुण विरासत में मिलने चाहिए। यह सिर्फ एक स्वार्थी अहंकारी अहंकार है। 

उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किया कि यह व्यक्ति की पसंद है और कई मामलों में लोग मेडिकल कारणों से सरोगेसी का विकल्प चुनते हैं। हालांकि तसलीमा ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया। लेकिन उनके ये ट्वीट्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की घोषणा के बाद आए हैं। प्रियंका और निक ने घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेलिब्रिटी जोड़े के घर एक बच्ची आई है जो 12 सप्ताह पहले पैदा हुई थी। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: