बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी के गाने ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ को अब भी शादी पार्टियों में जमकर बजाया जाता है। इस गाने से ही सनी लियोनी सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आईं थी। अब हाल ही में सनी का नया सॉन्ग ‘मधुबन’ लॉन्च हुआ है। सनी ने इस गाने का जमकर प्रमोशन भी किया है, लेकिन अब ये गाना विवादों में फंसता नजर आ रहा है। मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सनी लियोनी को ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ यूजर्स पर आपत्ति जताते हुए इस गाने को यूट्यूब से बैन करने की मांग कर रहे हैं।
इस वजह से मधुबन को बैन करने की मांग कर रहे हैं यूजर्स
सनी लियोनी के गाने ‘मधुबन’ को देखने के बाद धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और यूजर्स अब इस गाने को यूयट्यूब से हटाने की मांग कर रहे हैं। ‘मधुबन’ गाने को लेकर यूजर्स का कहना है कि इस गाने से हिंदूओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
सनी लियोनी ने 22 दिसंबर को मधुबन गाने की म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। जिसके बाद ये गाना तेजी से वायरल हुआ, लेकिन इस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस गाने के बोल ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ को लेकर लोगों का कहना है कि सनी जिस तरह से इसमें डांस कर रहीं हैं और वह इस गाने के बोल के हिसाब से बहुत आपत्तिजनक है। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद से लोग इस गाने को बायकॉट कर रहे हैं।
कनिका कपूर और सनी लियोनी एक बार फिर साथ-
सनी लियोनी और गायिका कनिका कपूर के सॉन्ग ‘बेबी डॉल’ ने धमाल मचा दिया था। अब दोबारा ये दोनों एक बार फिर से साथ आई हैं। मधुबन एक डांस ट्रैक गाना है। जिसे हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद थी कि इस साल के अंत में ये गाना धूम मचाएगा ही साल 2022 की शुरुआत भी इस गाने की धूम के साथ होगी। हालांकि अब ये गाना विवादों में घिर गया है।
