वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 13 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
श्रीलंका की नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को उनकी नावों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के बताए जा रहे हैं।
श्रीलंका ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका ने इस कार्रवाई में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को भी जब्त किया गया है। मछुआरों पर श्रीलंका के जल क्षेत्र में कथित रूप से अवैध शिकार करने का आरोप लगाया है।
नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। तलाईमन्नार के उत्तर में समुद्र में श्रीलंका ने ये कार्रवाई की है। नौसेना ने कहा कि वे बॉटम ट्रॉलिंग में लिप्त थे। श्रीलंकाई नौसेना ने 12 फरवरी की रात तलाईमन्नार के समुद्र में एक ऑपरेशन के तहत कार्रवाई की। नौसेना ने अवैध शिकार करने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों के साथ 2 भारतीय ट्रॉलर यानी मछली पकड़ने वाली दो नाओं को भी जब्त किया है। इस महीने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की यह तीसरी गिरफ्तारी है।
इससे पहले 8 फरवरी को नौसेना ने 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और तीन मछली पकड़ने की तीन ट्रॉलर भी जब्त की थी। वहीं 1 फरवरी को 21 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। दोनों देशों के बीच मछुआरों को लेकर विवाद चलता आ रहा है। पाक जलसंधि, जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करती है, ये दोनों देशों के मछुआरों के लिए एक मछली पकड़ने की अच्छी जगह है।
