Astrology

Samudrik Shastra: अपने पति और ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं ये महिलाएं, ऐसे करें पहचान

Samudrik Shastra: अपने पति और ससुराल के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं ये महिलाएं, ऐसे करें पहचान

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली महिलाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samudrik Shastra: समुद्रशास्त्र वैदिक ज्योतिष की ही एक शाखा है। इसमें व्यक्ति के शरीर पर उपस्थित चिह्न, तिल और अंगों की बनावट, रंग आदि को देखकर उसके गुण और दोषों को बारे में जानकारी दी जाती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के अंगों की बनावट और शरीर पर उपस्थित चिह्नों को देखकर व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में अंगों की बनावट के आधार पर बताया गया है कि कौन सी महिलाएं अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली मानी जाती हैं। समुद्रशास्त्र कहता है कि इन गुणों से युक्त महिलाएं यदि किसी के जीवन में जाती हैं तो उसके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Samudrik Shastra
– फोटो : istock

बहुत भाग्यशाली होती हैं ऐसे माथे वाली लड़कियां-

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिस लड़की का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसे माथे वाली लड़कियां जिस घर में जाती हैं वहां सुख और समृद्धि में वृद्धि करने वाली मानी जाती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां अपनी बुद्धिमत्ता और मेहनत के बल पर कुल का नाम रोशन करती हैं।

Samudrik Shastra
– फोटो : pixabay

माथे पर त्रिशुल का चिह्न-

जिन लड़कियों के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता हो तो उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, ऐसी लड़कियों का विवाह जिस लड़के से होता है, उसके मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही ये लड़कियां स्वयं भी खूब मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करती हैं।

Samudrik Shastra
– फोटो : Pixabay

भाग्यवान होती हैं ये स्त्री-

जिस लड़की के नेत्रों के ऊपर और नीचे की त्वचा हल्की लालिमा लिए हुए और आखों की पुतली काली व सफेद भाग दूध के समान हो तो वह बहुत ही भाग्यवान मानी जाती है। जिसकी चाल राजहंस के समान और जिसकी कमर बाघ के समान पतली हो। ऐसी स्त्री सभी सुखों को भोगने वाली मानी जाती है।

नाक पर तिल होना-

जिन लड़कियों को नाक के अग्रभाग में तिल होता है, उन्हें बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसी लड़कियां धन के मामले में बहुत भाग्यवान होती हैं। ये जहां भी जाती हैं वहां समृद्धि बनी रहती है। नाक के अग्रभाग में तिल को धन, संपन्नता का संकेत माना जाता है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: