videsh

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

08:08 AM, 19-Apr-2022

यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

व्हाइट हाउस ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन जाने की योजना टाल दी है। बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बाइडन से कीव आकर रूसी लड़ाई के खिलाफ समर्थन देने के लिए कहा था और यहां की ताजा स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा था। 

08:01 AM, 19-Apr-2022

लविव में रूसी सेना ने किया हमला, 7 की मौत, 11 घायल

यूक्रेनी शहर लविव में रूसी सेना ने हवाई हमला कर दिया है। इस हमले में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं।

07:51 AM, 19-Apr-2022

बूचा नरसंहार के आरोपी को पुतिन ने किया सम्मानित

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के बूचा शहर में क्रूरता करने के आरोपी को मानद उपाधि से सम्मानित किया। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यूक्रेन के बूचा शहर में बड़े पैमाने पर कब्रें और शव पाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद से दुनियाभर में इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच कराने की मांग उठाई गई थी।

07:24 AM, 19-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, व्हाइट हाउस ने दी जानकारी

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 55वां दिन है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देश किसी स्थायी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना भी डटकर मुकाबला कर रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि मारियूपोल शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है हालांकि, यूक्रेन ने इससे इनकार किया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल में हालात जरूर कठिन हैं लेकिन अभी यहां हम रूसी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: