videsh

Russia Ukraine War: दर्द इतना कि छलके आंसू, बच्ची को गले लगाकर फूट-फूटकर रोया पिता, देखें वीडियो

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:47 AM IST

सार

यह वीडियो न्यू न्यूज ईयू ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इससे साबित होता है कि लाखों यूक्रेन वासी  बड़ी जंग के बीच किस कदर बर्बादी व दर्द झेल रहे हैं। 
 
ख़बर सुनें

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां का माहौल बेहद डरावना है। हजारों लोगों को राजधानी कीव व अन्य शहरों से बसों में भरकर सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो से यूक्रेन वासियों का दर्द सामने आया है। वीडियो में एक पिता अपनी छोटी बच्ची को गले लगाकर फूट-फूट कर रोता नजर आ रहा है। वह अपने परिवार को सुरक्षित ठिकानों पर भेजता है और खुद रूसी सेना से मोर्चा लेने के लिए वहीं रूक जाता है।

देखें वीडियो

यह वीडियो न्यू न्यूज ईयू ने सोशल मीडिया में शेयर किया है। इससे साबित होता है कि लाखों यूक्रेन वासी  बड़ी जंग के बीच किस कदर बर्बादी व दर्द झेल रहे हैं। रूस की सेना शुक्रवार सुबह यूक्रेन के कई और इलाकों में बढ़ गई। यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण सैन्य व अन्य ठिकानों को तबाह किया जा चुका है। रूस राजधानी कीव पर कब्जा करने के प्रयास में है। अगले कुछ घंटों में वह कीव पर बड़ा धावा बोलेगा। इसे देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भेजा जा रहा है। 

यूक्रेन ने अपने नागरिकों खासकर पुरुषों को फ्रंटलाइन वर्कर व रिजर्व सैनिकों के रूप में मोर्चा लेने के लिए तैनात करने का फैसला किया है। वीडियो कहां का है यह नहीं बताया गया है। वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति अपने परिवार को सुरक्षित ठिकानों के लिए रवाना करते हुए भावुक हो जाता है। 

शुक्रवार को भी रूसी विमानों ने कीव व अन्य शहरों में बमबारी जारी रखी। रूस का इरादा समूचे यूक्रेन पर कब्जे का नजर आ रहा है। वह स्वतंत्र घोषित किए गए यूक्रेन के डोनेत्स्क व लुहांस्क से काफी अंदर तक घुस गया है। वीडियो में यूक्रेन की एक महिला रूसी सैनिकों को भी ‘वापस जाओ’ कहती नजर आ रही है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: