न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jan 2022 10:52 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे।
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
युद्ध स्मारक की ज्योति में विलीन हुई थी अमर जवान ज्योति
इस बार राष्ट्रीय युद्ध स्माकर की ज्योति में अमर जवान ज्योति को विलीन कर दिया गया था। अब तक इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति और युद्ध स्मारक पर अलग से ज्योति जलती थी, लेकिन अब इन्हें एक ही कर दिया गया है।
परेड में दिखेगा आजादी का अमृत महोत्सव
इस वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। दरअसल, यह गणतंत्र दिवस ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में मनाया जा रहा है। इसलिए इस बार परेड में बहुत कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो पहली बार होगा। गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार राज्यों की कुल 21 झांकियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
एक साथ उड़ेंगे 75 लड़ाकू विमान
इस बार राजपथ पर अब तक के सबसे भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें भारतीय वायु सेना के 75 विमान हिस्सा लेंगे। वहीं कई प्रतियोगिताओं के माध्यम से आए 480 डांसर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करेंगे। 75 मीटर लंबाई के 10 स्क्रॉल भी पहली बार परेड का हिस्सा होंगे। फ्लाई पास्ट में वायु सेना के आधुनिक विमान राफेल, सुखाई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे, डकोटा भी अगल-अलग करतब करते नजर आएंगे। ये विमान राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत का प्रदर्शन करेंगी।
