Entertainment

Rajesh Khanna Birth Anniversary: लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर सुपरस्टार बने राजेश खन्ना, स्टाफ को गिफ्ट में देते थे घर तो दोस्त को गाड़ी

राजेश खन्ना
– फोटो : Twitter

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज जन्मदिन है।  29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर में जन्मे राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करियर की शुरुआती की और उसके बाद कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। राजेश खन्ना वो स्टार थे जिनकी दुनिया दीवानी थी। लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती थीं। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से…

राजेश खन्ना
– फोटो : Twitter

खून से खत लिखती थीं लड़कियां

राजेश खन्ना की फिल्में ही काफी नहीं थी उनका स्टाइल भी उन्हें सभी स्टार्स से अलग बनाता था। आलम ये था कि जब उनकी सफेद गाड़ी कहीं खड़ी होती थी तो लड़कियों के लिपस्टिक के रंग से उनकी गाड़ी गुलाबी हो जाती थी। कहा जाता है कि लाखों लड़कियां उनकी फैन थीं और खून से लेटर लिखकर वो अपने प्यार का इजहार करती थीं। इतना ही नहीं उसी खून से लड़कियां राजेश खन्ना के नाम का सिंदूर तक लगाती थीं। सिनेमाघर में राजेश खन्ना की फिल्म रिलीज होती तो देखने वालों में लड़कियां ज्यादा होती थीं।

राजेश खन्ना, रेखा
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक दौर ऐसा था जब राजेश खन्ना के सिर पर उनका स्टारडम चढ़कर बोल रहा था। काका उस वक्त इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर थे। शान और शौकत उनके साथ साथ चलती थी। वो एक शानदार एक्टर तो थे ही, साथ ही वो एक बड़ा दिल भी रखते थे। दोस्तों को वो इतने महंगे तोहफे देते कि हर कोई हैरान रह जाता।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: