Sports

Olympic Medalist Felicitation Ceremony Live: दिल्ली एयरपोर्ट से अशोका होटल पहुंचे भारतीय एथलीट, शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा सम्मान समारोह

06:21 PM, 09-Aug-2021

टोक्यो में आगाज और अंजाम दोनों रहे अच्छे

टोक्यो ओलंपिक में भारत का आगाज और अंजाम दोनों रहे अच्छे। चानू ने रजत से खोला खाता तो नीरज ने स्वर्णिम विदाई कराई।

06:15 PM, 09-Aug-2021

मेरा सपना था कि मैं पदक जीतकर स्वदेश लौटूं- लवलीना

दिल्ली पहुंचने के बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने कहा, मेरा सपना था कि मैं पदक जीतकर स्वदेश लौटूं। इतने दिनों के बाद यहां आकर और लोगों से मिलकर आज बहुत अच्छा लग रहा है। 

 

06:10 PM, 09-Aug-2021

बजरंग पूनिया को रास्ते में रोक लिया गया

दिल्ली एयरपोर्ट से अशोका होटल जाने के वक्त कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया को रास्ते में रोक लिया गया। उनके साथ फैंस सेल्फी लेने लगे। पदक विजेताओं पर लोगों में गजब की उत्साह दिखी।

06:06 PM, 09-Aug-2021

दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल पहुंचे भारतीय एथलीट

स्वदेश लौटने के बाद भारतीय पदक विजेता दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे अशोका होटल पहुंचे, जहां शाम साढ़े छह बजे सम्मान समारोह का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खिलाड़ियों से रूबरू होंगे। बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे दिल्ली के अशोका होटल में शिफ्ट कर दिया गया। 

05:53 PM, 09-Aug-2021

वतन लौटे भारतीय एथलीट: दिल्ली के अशोका होटल में शाम साढ़े छह बजे शुरू होगा सम्मान समारोह

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है…भारत ने इस बार के ओलंपिक में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारतीय दल ने एक स्वर्ण पदक समेत कुल 7 पदक जीते। इसमें नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में स्वर्ण, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई तो कुश्ती में रवि दहिया ने रजत पदक जीता। इनके अलावा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किए। भारतीय एथलीट टोक्यो से दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पदलक विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से भारतीय एथलीट सीधे अशोका होटल जाएंगे, जहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि कार्यक्रम शाम साढ़े छह बजे से शुरू होगा। 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: