Entertainment

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर पूर्व पत्नी सुजैन ने कही यह बात, 8 साल पहले टूट गई थी 14 साल की शादी

ऋतिक रोशन और सुजैन खान
– फोटो : सोशल मीडिया

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां ऋतिक रोशन को बर्थडे विश कर रही हैं। वहीं, अभिनेता ऋतिक के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

पूर्व पत्नी सुजैन ने ऋतिक को बताया- सबसे अच्छा पिता

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अब तक का सबसे अच्छा पिता बताया है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए  लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप एक अद्भुत पिता हैं .. रे और रिज बहुत भाग्यशाली हैं कि आप उनके जैसे हैं .. आपकी सभी सपने और इच्छाएं आज पूरी हों और हमेशा बड़े गले लगाएं! इसके साथ ही उन्होंने  #फादरसॉन्गल्स हैशटैग भी लगाया।

 

ऋतिक और सुजैन

इस वीडियो में हैशटैग #BestDadEver के साथ ऋतिक और उनके बेटों ऋदान और ऋहान की कई तस्वीरें हैं। वीडियो में समुद्र तट के पास चिल करते हुए अपने बेटों के साथ नाचते हुए ऋतिक की तस्वीरें भी हैं। एक फोटों में ऋतिक और उनके बच्चों ने ‘लाइक फादर’ और ‘लाइक सन’ की टी-शर्ट पहन रखी है। इस वीडियो के नीचे ऋतिक के कई फैंस ने कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।

 

ऋतिक और सुजैन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को आठ साल हो गये हैं। एक वक्त में दोनों को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता था। दोनों की कमेस्टी भी लोगों को खूब पसंद आती थी। ऋतिक ने सुजैन से अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ की रिलीज के तुरंत बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। ऋतिक रोशन बचपन से ही सुजैन खान को जानते थे। पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।

ऋतिक और सुजैन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर 2000 में बंगलूरू में धूमधाम से शादी की थी। साल 2013 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। इस वक्त ही ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगी थी। इसी साल सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2013 में ही दोनों ने अलग होने की घोषणा की और साल 2014 में तलाक ले लिया।  

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: