Entertainment

Good News: साउथ एक्टर्स विमला रमन और विनय राय करने वाले हैं शादी, लंबे समय से हैं रिलेशनशिप में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:16 PM IST

सार

विनय राय ने जीवा के निर्देशन में बनी ‘उन्नाले उन्नाले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं विमला रमन को के बालाचंदर ने प्रकाश राज द्वारा निर्मित अपनी 100वीं फिल्म ‘पोई’से लॉन्च किया था।

ख़बर सुनें

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री विमला रमन और एक्टर विनय राय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबरें हैं कि ये दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि दोनों के परिवार में से किसी ने इस शादी पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

फैंस को पसंद है दोनों की जोड़ी
दोनों के अफेयर की खबरें तब सामने आईं जब इन्हें मालदीव में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है।

लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं विनय
विनय राय ने जीवा के निर्देशन में बनी ‘उन्नाले उन्नाले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, वहीं विमला रमन को के बालाचंदर ने प्रकाश राज द्वारा निर्मित अपनी 100वीं फिल्म ‘पोई’से लॉन्च किया था। विनय अपने हैंडसम लुक की वजह से लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। विनय को ‘जेयम कोंडन’ और ‘एंड्रेंड्रम पुन्नगई’ जैसी कई हिट फिल्मों में देखा गया है। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: