Business

Gold Silver Rate Today: सोने की कीमत आज इतनी कम हुई, चांदी भी कमजोर, यहां जानें अपने शहर का भाव

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 30 Dec 2021 09:41 AM IST

सार

Gold Silver Latest Price Update: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को गिर गया। सोने की कीमत में 0.15 फीसदी की कमी आई। इस गिरावट के बाद सोने का दाम कम होकर 47,769 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.44 फीसदी घटकर 62 हजार से नीचे आ गई। 

सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : pixabay

ख़बर सुनें

गहने खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज आपके पास अच्छा मौका है। सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में आज कमी आई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव गुरुवार को गिर गया। सोने की कीमत में 0.15 फीसदी की कमी आई। इस गिरावट के बाद सोने का दाम कम होकर 47,769 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी आज 0.44 फीसदी घटकर 62 हजार से नीचे आ गई। चांदी का भाव आज 61,563 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।   

इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: