Entertainment

Dhanush Aishwaryaa Split: ऐश्वर्या रजनीकांत ने बदला ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल का बायो, अपने नाम से हटाया धनुष का नाम

साउथ अभिनेता धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपनी 18 साल लंबी शादी को खत्म करने का एलान करते हुए सबको हैरान कर दिया था। साउथ के इस मशहूर कपल ने अपने तलाक के बारे में जानकारी देते हुए एक ज्वाइंट स्टेटमेंट भी जारी किया था। वहीं, अब अपने इस रिश्ते को खत्म करने के बाद  ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अभिनेता धनुष का नाम हटा दिया है। 

बीते दिनों ही धनुष ने अपनी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या को 9 साल बाद निर्देशन में वापसी करने पर बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने ऐश्वर्या को दोस्त कह कर संबोधित किया था। धनुष के इस पोस्ट के कुछ दिनों बाद ही ऐश्वर्या के सोशल मीडिया अकाउंट से धनुष का नाम हटाने पर लोग कई तरह के कयास भी लगा रहे हैं। धनुष का नाम हटाने के बाद अब ऐश्वर्या ने अपने टि्वटर हैंडल को बदलकर ऐश्वर्या रजनीकांत कर दिया है।

 

इससे कुछ हफ्ते पहले ही ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी अपने पूर्व पति धनुष का नाम हटा दिया था। अपने बायो से धनुष का नाम हटाने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदलकर ऐश्वर्या रजनीकांत कर दिया था। हालांकि उनके उपयोग कर्ता का नाम अभी भी ऐश्वर्या आर धनुष ही है। पिछले हफ्ते ही धनुष ने ऐश्वर्या को उनके नए गाने पयानी के लिए ट्विटर पर बधाई दी थी। ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित यह गाना बीते गुरुवार को 4 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया था।

ऐश्वर्या के इस गाने की तमिल लिंक को शेयर करते हुए धनुष ने ट्वीट किया, मेरी दोस्त ऐश्वर्या आर धनुष को संगीत वीडियो के लिए बधाई। भगवान भला करे। वहीं धनुष के इस ट्वीट का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा था, धन्यवाद धनुष। खास बात यह है कि धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने के बाद यह सोशल मीडिया पर उनकी पहली बातचीत थी। इसने दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।

 

गौरतलब है कि धनुष और ऐश्वर्या ने इसी साल 17 जनवरी को एक- दूसरे के अलग होने की जानकारी देते हुए सभी को हैरान कर दिया था। यह कपल बीते 18 साल से एक साथ था। अपने रिश्ते को खत्म करते हुए दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा- हम दोस्त, जोड़ें, माता-पिता और एक- दूसरे के शुभचिंतक के रूप में 18 साल तक साथ रहे। आज हम एक ऐसी जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं। हमने एक जोड़े के रूप में अलग होने और हमें बेहतर रूप से समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

सराहना: दुनियाभर में काम के तरीकों में बदलाव ला रहे भारतीय स्टार्टअप, महिलाएं भी पीछे नहीं सराहना: दुनियाभर में काम के तरीकों में बदलाव ला रहे भारतीय स्टार्टअप, महिलाएं भी पीछे नहीं
10
Business

सराहना: दुनियाभर में काम के तरीकों में बदलाव ला रहे भारतीय स्टार्टअप, महिलाएं भी पीछे नहीं

To Top
%d bloggers like this: