Business

Budget 2022: आज बजट पेश होने में हफ्तेभर का समय बाकी, तारीख और समय से लेकर ये जानकारियां आपके लिए जरूरी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:42 PM IST

सार

Union Budget 2022-23: भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022 को देश का आम बजट पेश करेंगी यानी वित्तीय लेखा-जोखा से जनता को अवगत कराएंगी। 2014 में सत्ता में आने के बाद से जहां 2022 का बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का 10वां बजट होगा, वहीं 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह निर्मला सीतारमण की चौथी प्रस्तुति होगी।

ख़बर सुनें

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2022 को देश का आम बजट पेश करेंगी यानी वित्तीय लेखा-जोखा से जनता को अवगत कराएंगी। 2014 में सत्ता में आने के बाद से जहां 2022 का बजट नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का 10वां बजट होगा, वहीं 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री का पद संभालने के बाद से यह निर्मला सीतारमण की चौथी प्रस्तुति होगी।

31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण
बजट पेश करने से एक दिन पहले यानी 31 जनवरी को केंद्र सरकार की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त मंत्रालय का एक प्रमुख वार्षिक दस्तावेज, आर्थिक सर्वेक्षण पिछले वित्तीय वर्ष में देश के आर्थिक विकास की समीक्षा करता है। यह सभी क्षेत्रों-औद्योगिक, कृषि, विनिर्माण सहित अन्य के डाटा का पूरा विवरण देता है। गौरतलब है कि भारत में पहला आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 1950-51 में प्रस्तुत किया गया था। 1964 तक बजट और आर्थिक सर्वेक्षण एक साथ पेश किए गए। फिर 1964 के बाद, दोनों अलग हो गए।

संसद का बजट सत्र दो चरणों में होगा
जिस तारीख को भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा उस दिन संसद का बजट सत्र भी शुरू हो जाएगा। 31 जनवरी को इसकी शुरुआत दोनों सदनों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से होगी। सत्र की पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलने वाला है। इसके बाद दूसरे सत्र के लिए पैनल 14 मार्च को फिर से इकट्ठा होगा और 8 अप्रैल तक बैठेगा।

बजट 2022 से जुड़ी हैं बड़ी उम्मीदें
हर बार की तरह, इस बार भी बजट 2022 से देश की आम और खास जनता की कई उम्मीदें जुड़ी हैं। भारत कोविड -19 की तीसरी लहर से जूझ रहा है, अर्थशास्त्रियों, वेतनभोगी वर्ग और उद्योग के विशेषज्ञों ने वार्षिक दस्तावेज के लिए उच्च उम्मीदें लगाई हैं। बजट के बाद जीडीपी अनुमान एक महत्वपूर्ण संख्या होगी। बता दें कि 2020-21 में, भारत की जीडीपी लॉकडाउन और अधिक कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के कारण फिसल गई।

बजट के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
1-
देश का आम बजट वित्त मंत्रालय अन्य संबंधित मंत्रालयों के परामर्श से तैयार करता है। 
2- 2017 तक केंद्रीय बजट से अलग एक रेल बजट पेश किया गया था, जो एक साथ पेश होने लगा। 
3- बजट 2017 से 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाता है। पहले ये फरवरी के अंत में पेश होता था। 
4- बजट भाषण का रन टाइम औसतन 90 मिनट से 120 मिनट तक होता है।
5- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 में सबसे लंबा बजट भाषण दिया जो लगभग 160 मिनट तक चला।
6- सीतारमण से पहले सबसे लंबा बजट भाषण जसवंत सिंह ने 2003 में 135 मिनट के लिए दिया था।
7- सबसे छोटे बजट भाषण का रिकॉर्ड हिरूभाई एम पटेल के नाम है, जिन्होंने 1977 में सिर्फ 800 शब्द बोले थे।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: