Entertainment

Birthday Special: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन तक, 90 के दशक की विवादित एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से एक अभिनेत्रियों ने एंट्री की, जिनकी एक्टिंग के साथ साथ खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है। इस लिस्ट में ममता कुलकर्णी का नाम भी शामिल है, जो अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय था जब बॉलीवुड में इनके नाम का डंका बजता था। फैंस इनकी फिल्मों का इंतजार करते थे, तो ममता भी अपने बोल्ड लुक से दर्शकों के बीच सनसनी मचाने का काम कर देती थीं। आज ममता कुलकर्णी 50 साल की हो गई हैं। अभिनेत्री का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई में हुआ था। अभिनेत्री ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म दी, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। लेकिन अब ममता कुलकर्णी एक गुमनाम सितारा बन गई हैं। वह कहां हैं, इसके बारे में फैंस ज्यादा कुछ नहीं जानते।

ममता कुलकर्णी का करियर

ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘नानबर्गल’ से की थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली फिल्म से धमाल मचा दिया। ममता कुलकर्णी की पहली हिंदी फिल्म ‘तिरंगा’ थी, जो साल 1992 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में साल 1991 से लेकर 2001 तक कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

टॉपलेस फोटोशूट से मचाया तहलका

ममता कुलकर्णी की सफलता को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि अभिनेत्री का करियर काफी लंबा चलेगा। वह एक से एक हिट फिल्में देकर फैंस के दिलों पर राज कर रही थीं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि वह 90 के दशक की सबसे विवादित अभिनेत्री भी रहीं। ममता ने साल 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट कराया था। उनकी बोल्ड तस्वीरों ने हर जगह तहलका मचा दिया था। इतना नहीं, ममता की फोटोज की कॉपियां ब्लैक में भी बिकी थीं। हालांकि, फोटोशूट के बाद उन पर भी 15 हजार रुपये का जुर्माना तक लगाया गया था।

अंडरवर्ल्ड संग कनेक्शन

ममता कुलकर्णी के अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहे थे। दावा तो ये भी किया जाता है कि अभिनेत्री को कई फिल्में सिर्फ अंडरवर्ल्ड कनेक्शन की वजह से मिली थीं। ममता कुलकर्णी का एक किस्सा भी काफी सुर्खियों में रहा। 1998 की बात है, जब फिल्म मेकर्स राजकुमार संतोषी फिल्म ‘चाइना गेट’ पर बना रहे थे। फिल्म की लीड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी थीं। राजकुमार संतोषी ने ममता के साथ आधी फिल्म की शूटिंग कर ली थी लेकिन बाद में उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म से बाहर कर दिया। लेकिन जब छोटा राजन के कानों तक यह खबर पहुंची। तो डॉन के कहने पर फिर से ममता को फिल्म का हिस्सा बनाया गया।

अंडरवर्ल्ड संग ऐसे हुआ रिश्ते का खुलासा

ममता कुलकर्णी ने हमेशा ही अंडरवर्ल्ड के साथ अपने रिश्ते को अफवाह बताया था। लेकिन साल 2002 में ममता कुलकर्णी ने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी करके सबको हैरान कर दिया। वह अचानक ही फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। दावा है कि शादी के बाद वह केन्या शिफ्ट हो गईं। साल 2016 में ममता कुलकर्णी और उनके पति विक्की गोस्वामी को पुलिस ने केन्या एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी के चलते गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

12
Desh

महाराष्ट्र: गृहमंत्री वालसे पाटिल बोले- धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर बनेगी नियमावली, आज नीति बनाने को लेकर होगी बैठक

To Top
%d bloggers like this: