Entertainment

Bhojpuri Chhath Song: पवन सिंह के इन गानों से साथ शुरू करें छठ की तैयारियां, भक्तिमय होगा माहौल

Posted on

पवन सिंह
– फोटो : Wave

देश विदेश में छठ महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चार दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत सोमवार को नहाय खाय से होगी और 11 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के इलाकों में छठ के व्रत का काफी महत्व माना जाता है। छठ पूजा की तैयारी महीने भर से ही शुरू हो जाती है। छठ में गीतों का भी बहुत महत्व होता है।इन दिनों हर करफ छठ के गीत सुनने के मिल रहे हैं। छठी मईया की पूजा वाले इन गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के छठ गीत भी इन दिनों खूब सुने जाते हैं…चलिए हम आपको सुनाते हैं पवन सिंह द्वारा गाए कुछ छठ गीत…

हाल ही में सोनू निगम, पवन सिंह और खुशबू जैन ने छठ के लिए गीत बनाया है। इस गाने के बोल हैं ‘जय छठी मइया’ जिसे हर्षिका पूनाचा पर फिल्माया गया है। सोनू निगम और पवन सिंह की आवाज में ये गाना बेहद दिलकश लग रहा है और अरुण बिहारी के बोल भक्ति भाव से भर देने वाले हैं। छठ से पहले पवन सिंह का यह गीत खूब सुना जा रहा है। इस गाने को अब तक 1 करोड़ बार देखा जा चुका है।

जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव गीत भी छठ पर खूब सुना जाता है।

कहेले महादेव करी हाथ जोड़िया…

दिही दर्शन आरा के घटिया

Source link

Click to comment

Most Popular