Astrology

Astrology: अपनी राशि के अनुसार रखें रुमाल, जीवन में मिलेगी खूब सफलता

Astrology: अपनी राशि के अनुसार रखें रुमाल, जीवन में मिलेगी खूब सफलता

astrology
– फोटो : अमर उजाला

वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो कई रंग हमारे लिए बहुत भाग्यशाली होते हैं वहीं कई रंग हमारे लिए अशुभ भी रहते हैं। ज्योतषीय मान्यता के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुरूप उस रंग का रुमाल अपने साथ रखेंगे तो यह आपके लिए शुभ रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता के द्वार भी खुलेंगे। किस राशि के लिए कौन से रंग का रुमाल शुभ रहेगा, इस पर चर्चा करते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के राशि स्वामी मंगल हैं। अतः इस राशि के लोगों को लाल, पीला, गुलाबी और केसरिया रंग का रुमाल अपने साथ रखना चाहिए। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के राशि स्वामी शुक्र है। अतः इस राशि के लोगों को सफेद, हरा, फिरोजी या सिलवर रंग का रुमाल अपनी जेब या पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको सुखद समाचार मिलेंगे साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के राशि स्वामी बुध है। अतः इस राशि के लोगों को हरा,नीला,जमुनी व सी ग्रीन कलर का रुमाल अपने साथ रखना बहुत शुभ रहेगा। ऐसा करने से आपकी बुद्धि प्रखर बनेगी और आपके जीवन में नई ऊर्जा शक्ति का विकास भी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के राशि स्वामी चंद्रमा है। अतः इस राशि के लोगों को सफ़ेद, गुलाबी, क्रीम, लाल या सैफ्रॉन कलर का रुमाल रखने से बहुत लाभ होगा। ऐसा करने से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: