Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है। आज कुछ नई बातें सीखने मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। पति-पत्नी में मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- लाल
अंक 2
दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी में नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
अंक 3
आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। रुके हुए मामले निपट सकते हैं। परिवार की जरूरतों की तरफ ध्यान दें और उनके सुख-दुख के भागीदारी बनें।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- नीला
अंक 4
दिन सामान्य रहेगा। आपका मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। आप अपने खर्च पर विशेष ध्यान दें, खर्च कम करें। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। कारोबार में घाटा होने की संभावना है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)