एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:06 PM IST
सार
करीना कपूर ने शादी में तो शिरकत की थी, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने भाई और भाभी यानी आलिया रणबीर को खास अंदाज में शादी की बधाई दी है।
करीना कपूर ने आलिया भट्ट का कपूर फैमिली में स्वागत किया
– फोटो : insta
ख़बर सुनें
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर स्टार कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज आखिरकार आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं और ये कपल मीडिया से भी रूबरू हो चुका है। तस्वीरों में दोनों बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब रणबीर कपूर की बहन करीना कपूर ने शादी में तो शिरकत की थी, अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भाभी यानी आलिया का कपूर परिवार में स्वागत किया है। इसी के साथ उन्होंने रणधीर कपूर की भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रणबीर कपूर उनके साथ में दिखाई दे रहे हैं।
