मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। दोनों की शादी में शरीक होने के लिए टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे पहुंचे हैं। दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
पहली तस्वीर में मौनी सफेद रंग से सूट में दिखाई दे रही हैं। ये उनकी हल्दी की तस्वीर है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं।
मौनी के हल्दी-मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।
मंदिरा बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं।
इस तस्वीर में मौनी सूरज पर फूलों की बारिश कर रही हैं। दोनों कपल एक साथ काफी जच रहा है।
