केमिकल इंजीनियरिंग करने के बाद मुकेश अंबानी ने 1981 में अपने पिता धीरूभाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम की शुरुआत की। इसके बाद 1985 में कंपनी का नाम रिलायंस टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बदलकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया। पेट्रोलियम के अलावा मुकेश अंबनी ने टेलीकॉम क्षेत्र में भी अपने कदम आगे बढ़ाए और रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड की स्थापना की।
अंबानी की कंपनी आरआईएल का मार्केट कैप इस समय 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस हिसाब से ये दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में 42वें स्थान पर है। आइए जानते हैं मुकेश की निजी जिंदगी से जुड़ी 10 रोचक बातें…
1. किस चीज से डरते हैं?
2. शराब को कभी हाथ नहीं लगाया
दुनिया के 11वें सबसे अमीर उद्योगपति होने के बावजूद मुकेश काफी सरल जिंदगी जीते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि आज तक उन्होंने कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया।
3. हॉकी खेलना काफी पसंद है:
मुकेश अंबानी ने क्रिकेट को काफी प्रमोट किया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस उनकी टीम है, लेकिन हॉकी से भी उनका काफी लगाव है। उन्हें हॉकी खेलना काफी पसंद है। स्कूल और कॉलेज के दिनों में वह हॉकी खेला करते थे।
4. पिता ने मुकेश लिए नीता को चुना था :
