Desh

05 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

UP Elections 2022 : आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान 7 को 

प्रदेश में लगभग दो महीने से चल रहा विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर शुक्रवार शाम को पूरी तरह थम जाएगा। चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 54 सीटों में से चकिया, राबर्ट्सगंज व दुद्दी पर शाम 4 बजे और शेष 51 सीटों पर शाम 6 बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Russia Ukraine War Live: रूस ने फेसबुक के साथ ट्विटर पर भी लगाया प्रतिबंध, माइक्रोसॉफ्ट रोकेगा नए उत्पादों की बिक्री

रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 9वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन को चारों ओर से घेर रही है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने कब्जे का दावा किया है। इस बीच जपोरिजिया में परमाणु संयंत्र पर भी रूसी सेना ने हमला बोलकर नियंत्रण कर लिया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

दिशा सालियान मामला: मुश्किल में फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बेटे नितेश, आज होंगे मालवानी पुलिस थाने में पेश

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे को 5 मार्च को मालवानी पुलिस थाने में पेश होना होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर…

कोरोना महामारी : अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी सबसे जरूरी, वायरस के नए स्वरूप कर सकते हैं देश में प्रवेश

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी को सबसे ज्यादा जरूरी माना है। इनका कहना है कि इनके जरिए कोरोना वायरस के और भी वेरिएंट देश में प्रवेश कर सकते हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: