Entertainment

सोशल मीडिया: शिल्पा शेट्टी ने दोनों बच्चों संग की नवरात्रि की स्पेशल पूजा, बेटे वियान ने गाया मंत्र, देखें खूबसूरत वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:45 PM IST

सार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

इस बात में कोई शक नहीं है कि, बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन यानी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बेहद ही धार्मिक इंसान हैं। वह जब भी कोई त्योहार मनाती हैं या फिर अपने घर में पूजा-पाठ करती हैं, तो इसकी झलक फैंस को दिखाना नहीं भूलती हैं। नवरात्रि के दिन चल रहे हैं और इन दिनों भी शिल्पा शेट्टी अपने घर में पूजा-पाठ करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दिखाई है। शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने बेटे वियान, बेटी समीशा और पूरे स्टाफ के साथ माता रानी की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि, शिल्पा शेट्टी अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के पास उनके लाडले बेटे वियान, बेटी समीशा और उनका पूरा स्टाफ मौजूद हैं। इस मौके पर जहां सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं। तो वहीं, शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान अपनी मां के साथ-साथ मंत्र गा रहे हैं और नन्ही समीशा अपने हाथ में पूजा की थाली लेने की कोशिश कर रही हैं। लुक की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी अपने बेटे वियान के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक प्यारा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मंडे मोटिवेशन…मेरे बच्चे और आस्था। कुछ चीज़ें अगली जनरेशन को तब तक नहीं समझाई जा सकती हैं जब तक वो उन्हें खुद के सामने होते हुए ना देखें। मेरे लिए ये जरुरी है कि मेरे बच्चे भी उन्हीं संस्कारों के साथ बड़े हों जो मेरे माता-पिता ने मेरे अंदर डाले हैं। मैं हमेशा बच्चों के अंदर आस्था के बीज बचपन से ही डालना चाहती थी क्योंकि आस्था हमें और मजबूत बनाती है और जब हम बड़े होते हैं तो हमें जिंदगी के अनुभव और बेहतर ढंग से लेना सिखाती है। आप सभी को हैप्पी मंडे।’
 
वीडियो में राज कुंद्रा नही आए नजर
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा नहीं दिख रहे हैं। याद दिला दें कि, शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग दो महीने जेल में बंद थे। हालांकि, अब वह जमानत पर बाहर आ चुके हैं। लेकिन अब तक शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ किसी भी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शिल्पा शेट्टी आखिरी फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में शिल्पा के साथ परेश रावल, मिज़ान और प्रणिता सुभाष भी मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगी।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: