Desh

शराब पर सियासत: संजय राउत बोले-  भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा कहती हैं, "शराब दवा है इसे कम मात्रा में पिएं" यह क्या है?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:35 PM IST

सार

संजय राउत ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि फडणवीस सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी की योजना बना रही थी। यह क्या था? भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा कहती हैं कि शराब दवा है और इसे कम मात्रा में पिएं। 

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र में शराब पर सियासत जमकर हो रही है। जब से शिवसेना ने सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत दी है, भाजपा उस पर हमलावर है। उधर, शिवसेना इस कदम का बचाव कर रही है। अब शिवसेना नेता संजय राउत का एक और बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी की योजना बना रही थी। यह क्या था? इसके आगे संजय राउत ने कहा कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा कहती हैं कि शराब दवा है और इसे कम मात्रा में पिएं। संजय राउत ने कहा कि हमने किसानों की आज दोगुनी करने के लिए यह फैसला लिया है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। 

वाइन शराब नहीं 
इससे पहले सरकार के फैसले का विरोध कर ही भाजपा पर संजय राउत ने हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वाइन शराब नहीं है। यदि वाइन की बिक्री बढ़ती है तो इससे महाराष्ट्र के किसानों को लाभ होगा। कहा था कि भाजपा इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने महाराष्ट्र के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है। 

किसानों की दुश्मन है भाजपा
शिवसेना सांसद राउत ने एक दिन पहले मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा था कि वाइन उद्योग काफी हद तक अंगूर, चीकू, अमरूद और अनाजों पर निर्भर है। किसान जो फल और अनाज उपजाते हैं, उनसे वाइन बनती है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया है। किसानों के हित में साहसी फैसले करने पड़ते हैं। जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे किसानों के दुश्मन हैं। 

फडणवीस ने कहा था- मद्य राष्ट्र
भाजपा का कहना है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की बजाए राज्य सरकार शराब बिक्री की सुविधाएं दे रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र है कि मद्यराष्ट्र है? कोरोना काल में किसानों और गरीबों के लिए एक भी मदद की घोषणा राज्य सरकार ने नहीं की। इन्हें बस शराब की चिंता है। पेट्रोल और डीजल महंगा है और शराब सस्ती हो रही है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: