videsh

रूस-यूक्रेन युद्ध: यूएनएससी में आज पेश होगा निंदा प्रस्ताव, तड़के किया जाएगा मतदान

सार

मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि यूक्रेन में जरूरतमंद लोगों को मानवीय सहायता की तीव्र, मानवीय कर्मियों और बच्चों सहित कमजोर परिस्थितियों में व्यक्तियों की रक्षा के लिए सुरक्षित और निर्बाध पहुंच की अनुमति दें।

ख़बर सुनें

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अमेरिका और अल्बानिया द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव पर मतदान करेगी, जिसमें रूसी आक्रामकता, हमला और यूक्रेनी संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा शामिल है। यह एक ऐसा कदम है जो स्थायी और वीटो अधिकार प्राप्त सदस्य देश रूस को अलग-थलग करने की कोशिश करेगा। मसौदे में रूसी बल को यूक्रेन से बिना शर्त तुरंत वापस लेने के लिए कहा गया है।

इस प्रस्ताव पर भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के मतदान होगा। प्रस्ताव में यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई और रूसी हमले को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का उल्लंघन बताया गया। संयुक्त राष्ट्र का प्रस्ताव यूक्रेन के दोनेस्क और लुहांस्क क्षेत्रों में कुछ इलाकों को स्वतंत्र राज्यों के रूप में मान्यता देने के फैसले को भी तुरंत पलटने का आह्वान करता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया। मसौदा प्रस्ताव में कहा गया है कि यूक्रेन में जरूरतमंद लोगों को मानवीय सहायता की तीव्र, मानवीय कर्मियों और बच्चों सहित कमजोर परिस्थितियों में व्यक्तियों की रक्षा के लिए सुरक्षित और निर्बाध पहुंच की अनुमति दें।

यूक्रेन की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र की दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा

रूसी हमले के बाद, युद्ध प्रभावित देश में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों को तेज करने के लिए यूएन ने दो करोड़ डॉलर की मदद तत्काल देने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि यूएन और उसके मानवतावादी सहयोगी जरूरत के वक्त में यूक्रेनी लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह बात मायने नहीं रखती कि वे कौन हैं और कहां हैं। 

गुटेरस ने कहा, मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, हम यूक्रेन के हर कोने में भय, पीड़ा और आतंक का मंजर देख रहे हैं। ऐसे संकट में निर्दोष जनता हमेशा भारी कीमत चुकाती है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों के प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि यूएन के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष से दो करोड़ डॉलर पूर्वी दोनेस्क और लुहांस्क तथा देश के अन्य क्षेत्रों में आपात अभियानों को मदद पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा, संघर्ष से प्रभावित लोगों को स्वास्थ्य देखभाल, आश्रय, भोजन, पानी आदि की मदद मुहैया कराने में भी इसके तहत सहयोग किया जाएगा।

यूक्रेन के बाद ताइवान में भी उठी सुरक्षा को लेकर चिंताएं : रिपोर्ट

यूक्रेन पर रूसी हमले ने एक और जगह पर दुनिया का ध्यान खींचा है। यह जगह है ताइवान, जिसकी संप्रभुता पर चीन पहले से निगाह गढ़ाए बैठा है। कुछ विश्लेषकों ने स्व-शासित ताइवान पर अपने नियंत्रण का दावा करने के लिए चीनी धमकियों की यूक्रेन हमलों से तुलना की है। विश्लेषकों को डर है कि चीन भी रूस के समान ताइवान पर हमले को लेकर विचार कर सकता है।

बता दें कि चीन पहले से ही ताइवान में सैन्य अभियान चलाने की धमकियां देता रहा है। यहां लोकतंत्र की आजादी की तरफ रुझान रखने वाली राष्ट्रपति साइ इंग-वे के 2016 में पदभार ग्रहण करने के बाद से चीन का ताइवान पर ध्यान गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों के संस्थान और तमकांग में रणनीतिक अध्ययन के प्रोफेसर काओ-चेंग वांग ने कहा कि अमेरिका शायद ताइवान को ज्यादा महत्व देता है इसलिए हमें देखना होगा कि यह संघर्ष कैसा होगा। ताइवान की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद वांग टिंग-यू ने कहा, मौजूदा हालात में हम किनारे पर नहीं बैठ सकते। सिंगापुर के नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के चीनी विशेषज्ञ ली मिंजियांग ने कहा कि फिलहाल ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की संभावना नहीं है। 

ताइवान का दावा, हमारे रक्षा क्षेत्र में घुसे चीन के 9 लड़ाकू विमान

रूस-यूक्रेन तनाव के बीच चीन ने भी ताइवान को अपना हिस्सा बताकर एक पुराने विवाद को फिर हवा दी है। ताइवान ने दावा किया है कि चीन के 9 लड़ाकू विमानों ने ताइवान उसके हवाई रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ की है। चीन के लड़ाकू विमान पहले भी कई बार ताइवान के एयर डिफेंस जोन में घुसपैठ करते रहे हैं। गत वर्ष नवंबर में चीन के 27 लड़ाकू विमानों ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की थी। 

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: