एजेंसी, मॉस्को।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 13 Dec 2021 04:01 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से यह वार्ता यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देने के लिए की थी।
दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत होगी।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
क्रेमलिन ने कहा कि सात दिसंबर को वीडियो कॉल के जरिये हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई थी। दोनों नेताओं ने पूर्व और पश्चिम के बीच के संबंधों में सुधार की आवश्यकता जताई थी। बाइडन से यह वार्ता यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी देने के लिए की थी। जबकि पुतिन ने बाइडन से गारंटी मांगी है कि नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) अपनी सीमा नहीं बढ़ाएगा, यानी यूक्रेन को को उसमें शामिल नहीं करेगा।
अमेरिका ने रूस को कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी दी
अमेरिका ने रूस को जी 7 के मंच से भी कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की चेतावनी दी जिसका ब्रिटेन ने भी समर्थन किया। फ्रांस, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा ने भी इस पर सहमति जताई है। इसके तहत सभी देश मिलकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा सकते हैं। इसी के साथ जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों ने हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामक गतिविधियों पर भी चर्चा की है। इस स्थिति से निपटने के लिए एकजुट हो कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)