videsh

ब्रिटिश खुफिया प्रमुख का बड़ा दावा : रूसी सेना में भगदड़ के हालात, अपने ही विमान को मार गिराया

एजेंसी, मॉस्को।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:24 AM IST

सार

यूक्रेनी सैनिकों ने रणनीतिक रूप से अहम पूर्वोत्तर के शहर ट्रोस्टयनेट्स पर फिर से कब्जा कर लिया है। रूसी सैनिक वहां से भाग रहे हैं और अपनी वर्दी तक छोड़ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के जनरल इस भारी नुकसान को छिपाने में लगे हुए हैं। ब्रिटिश जासूसों ने कई ऐसे फोन कॉल और मैसेज ट्रैक किए हैं जिसमें विद्रोह का भी जिक्र किया जा रहा है।

ख़बर सुनें

यूक्रेन में जारी जंग के बीच ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, रूसी सेना में भगदड़ मची हुई है और सैनिक हथियार छोड़कर भाग रहे हैं। वे सैन्य कमांडरों का आदेश तक नहीं मान रहे। उन्होंने कहा, युद्ध में बड़े पैमाने पर रूसी सैनिक मारे गए हैं और इसी कारण पुतिन की सेना में अफरातफरी का माहौल है। रूसी सैनिकों ने हड़बड़ी में अपने ही विमान तक को मार गिराया है।

ब्रिटिश खुफिया प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया में दिए भाषण में कहा कि पुतिन ने यूक्रेन पर फतह करने को लेकर भारी गलती की। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें रूसी सैनिकों की ओर से शिकायत की जा रही थी कि उनकी पुरानी राइफलें काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रूस के कमांड और कंट्रोल अफरातफरी में अपने ही विमान को मार गिरा रहे हैं। सर जर्मी ने कहा कि यूक्रेन की सेना की ओर से रूसी सैनिकों को जोरदार प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

इस बीच, यूक्रेनी सैनिकों ने रणनीतिक रूप से अहम पूर्वोत्तर के शहर ट्रोस्टयनेट्स पर फिर से कब्जा कर लिया है। रूसी सैनिक वहां से भाग रहे हैं और अपनी वर्दी तक छोड़ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन के जनरल इस भारी नुकसान को छिपाने में लगे हुए हैं। ब्रिटिश जासूसों ने कई ऐसे फोन कॉल और मैसेज ट्रैक किए हैं जिसमें विद्रोह का भी जिक्र किया जा रहा है।

पेट्रोलियम रिजर्व से प्रतिदिन 10 लाख बैरल तेल छोड़ने को कह सकते हैं बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन बढ़ती ऊर्जा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए देश के रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से प्रति दिन 10 लाख बैरल तक तेल छोड़ने का आदेश देने की तैयारी कर रहे हैं। मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने यह जानकारी दी है। ये कीमतें अमेरिका और उसके सहयोगियों के यूक्रेन पर हमले के लिए रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाने के बाद बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि बाइडन गैस की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए अपने प्रशासन की योजनाओं पर एक बयान देंगे। जल्द ही इस संबंध में घोषणा की जा सकती है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

7th pay commission: सरकार आज दे सकती है केंद्रीय कर्मियों को तोहफा, कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर फैसला संभव 7th pay commission: सरकार आज दे सकती है केंद्रीय कर्मियों को तोहफा, कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर फैसला संभव
11
Business

7th pay commission: सरकार आज दे सकती है केंद्रीय कर्मियों को तोहफा, कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर फैसला संभव

11
Desh

पहल: रक्षा मंत्रालय ने कहा- देश के 37 छावनी अस्पतालों में एक मई से शुरू होंगे आयुर्वेद क्लिनिक

ईडी की कार्रवाई ईडी की कार्रवाई
10
Business

कार्रवाई: धोखाधड़ी मामले में उत्तराखंड के पुष्पांजलि इंफ्राटेक पर एक्शन, ईडी ने कुर्क की 31 करोड़ की संपत्ति

9
Sports

Miami Open 2022: रोहन बोपन्ना युगल के क्वार्टरफाइनल में हारे, सानिया मिर्जा भी हारीं, टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

9
Desh

राहत: महाराष्ट्र में एक अप्रैल से कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाने की तैयारी, सीएम उद्धव के आदेश का इंतजार

9
Desh

आयुष मंत्रालय: प्रधानमंत्री योग पुरस्कार-2022 के लिए मांगे गए नामांकन, 25 लाख का मिलेगा नकद पुरस्कार 

9
Entertainment

#Tejran: पैपराजी ने तेजस्वी प्रकाश को किया परेशान तो भड़के करण कुंद्रा, एयरपोर्ट पर खूब सुनाई खरी-खोटी

To Top
%d bloggers like this: