बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 09 Dec 2021 03:55 AM IST
सार
फाडा के अनुसार, पिछले साल नवंबर में देशभर में 18,68,068 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल कुल 2,40,234 यात्री वाहन बिके, बीते साल यह संख्या 2,98,213 थी।
ख़बर सुनें
विस्तार
फाडा के अनुसार, पिछले साल नवंबर में देशभर में 18,68,068 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। इस साल कुल 2,40,234 यात्री वाहन बिके, बीते साल यह संख्या 2,98,213 थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी नवंबर, 2020 के 14,44,762 से घटकर 14,33,855 रह गई। कृषि कार्यों में सुस्ती की वजह से ट्रैक्टर की मांग भी 45,629 तक सीमित रही, जो पिछले साल 50,180 थी। फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, सेमीकंडक्टर की कमी वाहन क्षेत्र पर भारी पड़ रही है। डिलीवरी में देरी की वजह से मांग पर भी असर पड़ रहा है।
कितनी बाजार हिस्सेदारी
कंपनी 2021 2020
मारुति 41.91 49.24
ह्यूंडई 15.51 16.18
टाटा 12.01 7.50
महिंद्रा 7.43 5.44
किआ 5.33 6.33
टोयोटा 4.37 3.13
