Sports

दुखद: आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:31 PM IST

आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का निधन हो गया है। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। आईओसी ने रविवार को उनके निधन की जानकारी दी। 

आईओसी के मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक ने शोक व्यक्त किया
आईओसी के मौजूदा अध्यक्ष थॉमस बाक ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘रोगे को खेल से प्यार था और एथलीटों के साथ रहना वो पसंद करते थे। उन्होंने सभी से यही करने के लिए कहा जो उन्हें अच्छी तरह जानते थे। बाक ने आगे कहा, ‘खेल में उनका गजब का जुनून था। उन्हें विशेष रूप से युवा खेलों के चैंपियन और युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन के लिए याद किया जाएगा।’

12 साल तक अध्यक्ष पद पर रहे
बता दें कि रोगे को जुलाई 2001 में आईओसी का आठवां अध्यक्ष चुना गया था। वह 12 साल तक अध्यक्ष पद पर बने रहे। अधिक बीमार रहने की वजह से रोगे ने साल 2013 में अध्यक्ष का पद छोड़ा था। रोगे के नेतृत्व में एथेंस (2004) और बीजिंग (2008) में बहुत ही सफल ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और सॉल्ट लेक सिटी (2002) और इटली के तूरिन (2006) में शीतकालीन ओलंपिक खेल हुए।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: