Desh

दिल्ली: आप ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप, कहा- आम आदमी पार्टी के टेंट में की गई तोड़फोड़

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:40 AM IST

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सोमवार को उसके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा के लोग उनकी बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गए हैं और प्रचार नहीं करने दे रहे हैं। इस तरह तोड़फोड़ कर वे पार्टी की सोच को नहीं बदल पाएंगे। पार्टी ने दुबारा कहा है कि राज्य में उसकी सत्ता बनते ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल को लागू करने का ऐलान किया है। जिसके तहत उत्तराखंड वासियों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। केजरीवाल की फ्री बिजली योजना से भाजपा बौखला गई है।

क्या हुआ
हरिद्वार विधानसभा में लाल मंदिर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का 300 यूनिट फ्री अभियान का कैम्प लगा हुआ था। आरोप है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से परेशान होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैम्प में तोड़ फोड़ की। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उसकी महिला कार्यकर्ताओं से खुलेआम बदतमीजी की गई। इस मामले पर प्रशासन भी शांत है जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सरकार बनने पर होंगे यह काम
पार्टी ने दुहराया है कि अगर उत्तराखंड में सरकार बनती है, तो आम आदमी पार्टी हर परिवार को 300 यूनिट तक और किसानों को खेती के लिए मुफ्त बिजली देगी। सभी पुराने बिल माफ कर नए सिरे से शुरूआत की जाएगी। पार्टी ने कहा है कि अभी दिल्ली में 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है। 200 से 400 यूनिट के बीच में हाफ रेट पर मिलती है, लेकिन यहां 300 यूनिट फ्री दी जाएगी।

उत्तराखंड में दिल्ली जैसे स्कूल बनेंगे
आम आदमी पार्टी अपने दिल्ली मॉडल को देश में सबसे बेहतर बता रही है। उत्तराखंड में भी पार्टी ने कहा है कि अगर यहां उसकी सरकार बनती है तो यहां भी दिल्ली के जैसे स्कूल, अस्पताल और सड़कें उत्तराखंड में भी बनेंगी।

अब उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जितने अच्छे काम दिल्ली में हुए हैं वह सारे काम किए जाएंगे। स्कूल से लेकर अस्पताल तक विश्वस्तरीय बनाए जाएंगे। इसके अलावा बिजली, पानी, खेती, कानून व्यवस्था के बेहतरीन किया जाएगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
Desh

जल जीवन मिशन: यूपी 2021-22 में देगा 78 लाख नल से जल कनेक्शन, केंद्र से लक्ष्य बढ़ाने पर जताई सहमति

राहत: कोरोना काल में कुछ विशेष सुविधाओं पर टैक्स छूट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी राहत: कोरोना काल में कुछ विशेष सुविधाओं पर टैक्स छूट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
13
Business

राहत: कोरोना काल में कुछ विशेष सुविधाओं पर टैक्स छूट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

13
Desh

कोरोना केस में मामूली बढ़ोतरी: बीते 24 घंटे में 41,831 नए मामले, 541 लोगों की मौत

12
Desh

सियासत: आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी के ट्वीट से बढ़ी हलचल

12
Desh

मानसून सत्र Live: विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

To Top
%d bloggers like this: