एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 01 Aug 2021 02:42 PM IST
बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं जिनमें अक्सर निक जोनस भी साथ में दिखाई देते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस जोड़ी पर सब की निगाहें होती हैं। दोनों न सिर्फ एक- दूसरे से प्रेम करते हैं बल्कि समय-समय पर सोशल मीडिया पर उस प्रेम को खुलकर अभिव्यक्त भी करते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें जमकर फैंस के बीच वायरल होती रहती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक खूबसूरत सेल्फी शेयर की है जिसपर उनके पति निक जोनस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है। तस्वीर में प्रियंका सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि प्रियंका के लुक और स्टाइल के तो लोग दीवाने हैं ही, लेकिन इस बार प्रियंका की फोटो पर निक का रिएक्शन भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
