न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:38 AM IST
सार
पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों पर बम रखे गए हैं।
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो)
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार रात एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों पर बम रखे गए हैं, जिसके बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। अब पुलिस टीम कॉल करने वाले और उसकी लोकेशन का पता लगा रही।
