Desh

जीतेंगे जंग: 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक, प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:16 AM IST

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। 

भारत की 75% वयस्क आबादी को लगी कोरोना की दोनों खुराक
– फोटो : पीटीआई

ख़बर सुनें

कोरोना के खिलाफ भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान को रविवार को बड़ी सफलता मिली है। भारत की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी अब पूरी तरह टीकाकरण करवा चुकी है। रविवार को यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी। उन्होंने बताया कि देश की 75 प्रतिशत वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया- ‘सबका साथ, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, भारत ने अपनी 75% वयस्क आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोरोना से लड़ाई में हम निरंतर मज़बूत हो रहें है। हमें सभी नियमों का पालन करते रहना है और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवानी है।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘सभी वयस्कों में से 75% का पूर्व टीकाकरण किया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे देशवासियों को बधाई। उन सभी पर गर्व है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बना रहे हैं।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: