Entertainment

जन्मदिन विशेष: जब निर्देशक के पैसे बचाने के लिए विधु विनोद चोपड़ा बन गए थे एक्टर, निभाया था खास किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 05 Sep 2021 10:15 AM IST

विधु विनोद चोपड़ा वो निर्माता हैं जिन्हें लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने निर्देशक राजू हिरानी के साथ मिलकर ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘थ्री इडियट्स’ जैसी कई सफल फिल्में दी। विधु विनोद आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा का जन्म 5 सितम्बर 1952 को श्रीनगर में हुआ था। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विधु विनोद चोपड़ा ने बचपन से ही कश्मीर घाटी में होने वाली समस्याओं को देखा है। जिसकी झलक उन्होंने अपनी कई फिल्मों में भी दिखाई है।

बचपन में इस दर्द से गुजरे विधु विनोद चोपड़ा

बचपन से ही कश्मीर के हालातों को देखकर पले बड़े विधु विनोद चोपड़ा ने कश्मीर में रहते हुए एक ऐसा समय भी देखा जब उन्हें मुश्किलों का खूब सामना पड़ा। विधु विनोद चोपड़ा ने एक मीडिया से खास बातचीत करते हुए उनके साथ हुए हादसे के बारे में बताया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मेरा घर लूट लिया गया था। मेरी मां को रातों-रात राज्य छोड़कर जाना पड़ा था और मेरे भाई पर चाकू से हमला किया गया था।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: