Desh

चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव, इन दो राज्यों पर चक्रवाती तूफान का साया, अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:48 AM IST

सार

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवाती तूफान तबाही मचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र से चक्रवाती तूफान जवाद (JAWAD) टकरा सकता है।

ख़बर सुनें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर चक्रवाती तूफान का साया मडराने लगा है।  दरअसल, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती संरचना विकसित हो रही है जो चार दिसंबर यानी शनिवार तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट तक पहुंच सकती है। इसके कुछ देर बाद ही यह चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (JAWAD) का रूप ले लेगी। समुद्री तटों के आसपास रहने वाले मछुआरों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर लौटने के लिए कहा गया है। बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के कारण मौसम विभाग ने आज से चार दिनों तक इन राज्यों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मुंबई में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

शनिवार तक आंध्र और ओडिशा के तटों से टकराएगा तूफान
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस दबाव क्षेत्र के अगले 12 घंटों में अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में पहुंच सकता है। इसके बाद चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। वहीं इस कम दबाव के कारण ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र और गुजरात में आज हो सकती है बारिश
एक दिसंबर को गुजरात क्षेत्र, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी कोंकण में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं दो दिसंबर को गुजरात क्षेत्र और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगह भारी बारिश हो सकती है।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

20
Desh

दावा: 31 दिसंबर तक चलेगा 'हर घर दस्तक' अभियान, 100 प्रतिशत लोगों को दिया जाएगा कोरोना का पहला टीका

20
Entertainment

Aishwarya And Neil Wedding: शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा, सामने आईं मेहंदी व हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें

19
Entertainment

Priyanka-Nick: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, यूजर ने हंसते हुए बोला – आप दोनों पागल हो

17
Entertainment

Netflix Releases: नेटफ्लिक्स पर देखिए ये पांच बेहतरीन वेब सीरीज, दिसंबर में होने वाली हैं रिलीज

To Top
%d bloggers like this: