Desh

कोरोना: नए मामलों में फिर आई गिरावट, बीते 24 घंटे में 35 हजार नए केस, 447 मौतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:26 AM IST

सार

कोरोना के दैनिक मामले हर दिन कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए हैं। लोगों में एंटीबॉडी तैयार होने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है। 

कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : PTI

ख़बर सुनें

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में 35 हजार केस सामने आए हैं, जबकि 447 लोगों की मौत हुई है। यानी रविवार के मुकाबले चार हजार कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35, 499 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 39,466 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में अब भी एक्टिव मरीजों की संख्या 4,02,188 है। बता दें कि रविवार को 39,070 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह आंकड़ा 5 अगस्त के बाद सबसे कम है। खासकर पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। 
 
महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की सेवा शुरू
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में  5580 मरीज मिले हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य में पूरी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से टीका लगाने वाले लोगों के लिए सभी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। कर्नाटक में 1598 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट
पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। सिक्किम में 43%, त्रिपुरा में 32%, अरुणाचल प्रदेश में 26%, मणिपुर में 25% और मिजोरम में 22% की गिरावट दर्ज की गई।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
Desh

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका: परंपरागत स्वास्थ्य प्रणालियों पर आयुष मंत्रालय का ध्यान केंद्रित कराने की मांग

To Top
%d bloggers like this: