न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:26 AM IST
सार
कोरोना के दैनिक मामले हर दिन कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 35 हजार नए मामले सामने आए हैं। लोगों में एंटीबॉडी तैयार होने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम हो रही है।
कोरोना (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
COVID19 | India reports 35,499 new cases in last 24 hours; Active caseload currently 4,02,188. Recovery Rate is currently at 97.40% pic.twitter.com/yoiJJLthQw
— ANI (@ANI) August 9, 2021
महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनों की सेवा शुरू
केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र में 5580 मरीज मिले हैं। कोरोना के मामले कम होने के साथ ही राज्य में पूरी क्षमता के साथ लोकल ट्रेनें शुरू होने जा रही है। 15 अगस्त से टीका लगाने वाले लोगों के लिए सभी लोकल ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। कर्नाटक में 1598 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
Mumbai local train services will be open to fully vaccinated people from 15th August
“This is a good decision by the Maharashtra government. Vaccination coverage should also be increased in the state,” says a commuter pic.twitter.com/zPMMrxVB41
— ANI (@ANI) August 9, 2021
पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के मामलों में गिरावट
पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। सिक्किम में 43%, त्रिपुरा में 32%, अरुणाचल प्रदेश में 26%, मणिपुर में 25% और मिजोरम में 22% की गिरावट दर्ज की गई।
![](/wp-content/uploads/2020/04/logo-news.jpg)