Astrology

किसी से बैर भाव नहीं रखते हैं इन तीन राशियों के लोग, क्षमा करने का होता है गुण

किसी से बैर भाव नहीं रखते हैं इन तीन राशियों के लोग, क्षमा करने का होता है गुण

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Istock

ज्योतिष शास्त्र में बारह राशियां बताई गई हैं। इन बारह राशियों के अपने गुण और दोष होते हैं। जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उस समय के नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के अनुसार राशि नाम निर्धारित किया जाता है। इसलिए ज्योतिष में माना जाता है कि राशि का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में तीन ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनके जातक किसी से भी बैर भाव नहीं रखते हैं। ये पुरानी बातों को भुलाकर लोगों को उनकी गलतियों के लिए बहुत जल्दी माफ कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी राशि के हैं वे लोग।

कर्क राशि

कर्क राशि-

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कर्क राशि के लोग स्वभाव से बहुत ही भावुक होते हैं और ये स्वयं से जुड़े लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं। कर्क राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं इसलिए इनके भीतर लोगों को उनकी गलतियों पर माफ करने का गुण होता है।

सिंह राशि

सिंह राशि-

इस राशि के लोग नाम के भांति ही सिंह की तरह व्यवहार करते हैं। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। ये लोग हर बात को स्पष्टता से रखते हैं। इस राशि के जातकों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग पीछे मुड़कर नहीं देखते और पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ते हैं। यदि इन्हें कोई चोट पहुंचाए तो ये आक्रामक हो सकते हैं लेकिन इनमें क्षमा करने का गुण भी होता है। ये लोगों को उनकी गलतियों के लिए माफ करके जीवन में आगे बढ़ जाते हैं।

मीन राशि-

यह राशि बृहस्पति के आधिपत्य वाली राशि है। इस राशि के लोग थोड़े से असभ्य लग सकते हैं क्योंकि ये हर बात पर तपाक से जवाब देने वाले होते हैं, लेकिन ये लोग साफ दिल के होते हैं और अपने मन में किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं रखते हैं। अगर कोई इन्हें चोट पहुंचाता है तो ये उस बात को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। ये जीवन के पुराने अध्याय को बंद करके नए अध्याय का आरंभ करने में यकीन रखते हैं।

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: