Desh

अलर्ट: इन राज्यों में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना, शीतलहर की चपेट में कुछ दिन और रहेगा उत्तर भारत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 02 Jan 2022 08:01 AM IST

सार

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है।  अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तरी राजस्थान में पारा लुढ़केगा। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना है।

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए अलाव ही सहारा है।

ख़बर सुनें

कड़ाके की ठंड के बीच कुछ राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इससे साफ है कि नए साल के पहले हफ्ते में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी है।  इस बीच दक्षिण भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है। तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तापमान पर नजर रखने वाली निजी कंपनी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। 3 जनवरी तक जारी रहेगा और गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिमी इलाके में दिखेगा। 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर  और हिमाचल प्रदेश  में भारी बारिश होगी. इसके अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली  उत्तरी राजस्थानऔर पश्चिमी उत्तर प्रदेश 5 से 7 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में शीतलहर की संभावना
आईएमडी ने कहा कि 3 जनवरी तक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में शीत लहर चलने की संभावना है।  भीषण शीत लहर के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर सामान्य से 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाता है।

दिल्ली में गिरा तापमान
 दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। आईएमडी ने दिल्ली में 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है और उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: