वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:02 PM IST
सार
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की इमारत के बाहर स्थित एक मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी की घटना की जानकारी सामने आने के बाद पूरे इलाके में लॉकडाउन लगा दिया गया। बाद में घटनास्थल सुरक्षित होने के बाद लॉकडाउन हटा दिया गया।
पेंटागन
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
पेंटागन की इमारत के बाहर एक बस प्लेटफॉर्म पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद यहां लॉकडाउन लगा दिया गया। कुछ देर बाद घटना स्थल सुरक्षित हो जाने के बाद लॉकडाउन हटा दिया गया और लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई है।
पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने इस बारे में पहले बताया था कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर पर एक घटना के चलते पेंटागन में लॉकडाउन लगा दिया गया था। घटना स्थल अब सुरक्षित है। यह अभी भी एक एक्टिव क्राइम सीन है। पेंटागन में परिवहन को पेंटागन सिटी के लिए बदल दिया गया है।
The scene of the incident is secure. It is still an active crime scene. Transportation at the Pentagon is diverted to Pentagon City: Pentagon Force Protection Agency (Official)
— ANI (@ANI) August 3, 2021
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार बस प्लेटफॉर्म पर गोलीबारी की जानकारी पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी की ओर से पेंटागन वर्कफोर्स को भेजे गए एक संदेश में दी गई थी। इस बस प्लेटफॉर्म का उपयोग कई बस लाइनों के लिए होता है।
लॉकडाउन हटने से पहले पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता क्रिस लेमैन ने बताया था इलाका सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील भी की गई थी।