videsh

अफगानिस्तान : तालिबान के खौफ को बयां करती एक और तस्वीर, ये एक विमान है!

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:49 AM IST

सार

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में इस कदर खौफ हो गया है कि जैसे तैसे वो इस देश को छोड़कर भागना चाह रहे हैं। वहीं एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग कितनी जल्दबाजी में अफगानिस्तान को छोड़ना चाहते हैं।

अमेरिकी विमान में घुसे यात्रियों का हुजूम
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में इस कदर खौफ हो गया है कि जैसे तैसे वो इस देश को छोड़कर भागना चाह रहे हैं। इस बात की तस्दीक सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर कर रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कतर जाने वाले 640 से अधिक लोगों का हुजूम अमेरिकी एयरफोर्स के विमान में सवार हो गया है। लोगों में डर इतना है कि सभी फर्श पर बैठकर जाने को तैयार हैं। कर्मचारियों के लिए यात्रियों को गिनना मुश्किल हो रहा था। लोगों के बीच इंच भर की जगह नहीं थी।  

बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को एक भयावह दृश्य काबुल एयरपोर्ट पर  देखने को मिला था। अमेरिकी वायुसेना का सैन्य विमान जैसे ही टेकऑफ के लिए आगे बढ़ रहा था, लोगों का हुजूम रनवे पर विमान के साथ-साथ चल रहा था। विमान के उड़ान भरने से पहले कुछ लोग टायरों के ऊपर बनी जगह पर सवार हो गए। विमान जब ऊंचाई पर पहुंच गया तो लोगों ने संतुलन खो दिया। तीन लोगों की आसमान से गिरने से मौत हो गई। बाद में उनके शव मकानों की छत पर मिले। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि 60 देशों ने तालिबान से गुहार लगाई है कि जो नागरिक अफगानिस्तान में नहीं रहना चाहते, उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाए।

विस्तार

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

13
Entertainment

Bigg Boss ott: पंजाबी कुड़ी और देसी मुंडा बनकर घर पहुंचे शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला, फैंस ने कहा- शादीशुदा कपल

13
Desh

केरल में कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की नींद उड़ी, राज्य मंत्री बोलीं- इतनी चिंता की भी बात नहीं 

To Top
%d bloggers like this: