Tech

Upcoming Phone: इस महीने भारत में लॉन्च होंगे ये 10 स्मार्टफोन, DSLR जैसा मिलेगा कैमरा

Posted on

January 2022 की धमाकेदार शुरुआत के बाद अब फरवरी की शुरुआत हो गई है। ओप्पो ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ फरवरी 2022 की शुरुआत की है। इस महीने भी भारतीय बाजार में कई सारे फोन लॉन्च होने वाले हैं। इस लिस्ट में सैमसंग से लेकर शाओमी, रियलमी और वीवो तक के फोन शामिल हैं। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भी इसी महीने होने वाला है। सैमसंग का गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट भी इसी महीने होने वाला है। आइए इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट देखते हैं। 

ओप्पो ने भारतीय बाजार में Oppo Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। Reno 7 5G और Reno 7 Pro 5G दोनों फोन पहले चीन में पिछले साल लॉन्च हो चुके हैं, हालांकि फोन के भारतीय वेरियंट अलग फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा।

Redmi Note 11 की लॉन्चिंग 9  फरवरी को होने वाली है। इस फोन में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा भारत में Redmi Note 11S की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Redmi Note 11S की लॉन्चिंग भी भारत में 9 फरवरी 2022 को होने वाली है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Realme 9 सीरीज की लॉन्चिंग भारत में 16 फरवरी को होने वाली है। इस सीरीज के तहत Realme 9 Pro+ और Realme 9 Pro के लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन को मीडियाटेक Dimensity 920 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। Realme 9 Pro+ के साथ इन बिल्ट हार्ट रेट सेंसर भी मिलेगा।

Vivo Series T के तहत Vivo 1T 5G लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा। Vivo 1T 5G की लॉन्चिंग भी भारत में 9 फरवरी को ही होने वाली है। Vivo 1T 5G को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अपनी कीमत में सबसे सस्ता और सबसे पतला 5जी फोन होगा। Vivo 1T 5G की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी।

Source link

Click to comment

Most Popular