Entertainment

Upcoming Movies 2022: नए साल में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी ये दस धमाकेदार फिल्में, भरपूर मनोंरजन के लिए हो जाइए तैयार

आदिपुरुष,धाकड़,ब्रह्मास्त्र
– फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 के आखिरी महीने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हिंदी सिनेमाजगत भी नए साल में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। निर्माता और निर्देशको ने नई फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा करनी शुरु कर दी है। साल 2022 में कई बड़े स्टार्स की धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। एक्टर प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से लेकर रणवीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ तक कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होंगी। ऐसे में आने वाले नए साल में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होने वाला है। 

राधे श्याम
– फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2022 में बड़ी फिल्मों की रिलीज की शुरुआत भी प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ से 14 जनवरी को होनी है। निर्देशक ओम राउत की मेगा बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ के अगले साल 11 अगस्त को रिलीज होने की खबर है। इस फिल्म में भी सुपरस्टार प्रभास होंगे।

 

पृथ्वीराज
– फोटो : अमर उजाला

तमाम निर्माताओं ने अगले साल यानी साल 2022 के शुक्रवारों की बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। नए साल की शुरुआत में यशराज बैनर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ बड़े पर्दे पर आने को तैयार हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज के लिए 21 जनवरी 2022 की तारीख तय की गई है। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

 

जयेशभाई जोरदार
– फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ भी के नए साल के दूसरे महीने में रिलीज होगी। रणवीर सिंह की फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 25 फरवरी 2022 सिनेमाघरों में दर्षकों का मनोरंजन करेगी।

 

मार्क ऑफ शमशेरा
– फोटो : अमर उजाला मुंबई

यशराज बैनर तले बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म भी नए साल में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए 18 मार्च 2022 की तारीखें तय कर दी हैं।

 

Source link

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top
%d bloggers like this: